🔱 Arya Samaj Court Marriage Delhi — ☎ +91 8376863962 | WhatsApp 24/7
📖 पढ़ रहे हैं हिंदी | English में पढ़ें →
एनआरआई विवाह भारत में — Apostille & Embassy दस्तावेज़ गाइड
होम›Blog›NRI विवाह गाइड

एनआरआई विवाह भारत में — Apostille & Embassy दस्तावेज़ गाइड

📅 जनवरी 2026⏱ 10 min पठन✍️ संपादकीय टीम

NRI के रूप में या विदेशी partner के साथ भारत में शादी planning कर रहे हैं? यह गाइड सब cover करती है — विदेशी documents का Apostille, भारतीय प्रमाणपत्र का MEA Apostille, Non-Hague countries के लिए Embassy attestation, country-specific Spouse Visa दस्तावेज़।

परिचय — NRI couples भारत में शादी क्यों चुनते हैं

हर साल हजारों NRI (अनिवासी भारतीय) couples — और भारतीय couples जिनके foreign partners हैं — विशेष रूप से शादी के लिए भारत आते हैं। कारण simple हैं: यह तेज़ है (3-5 दिन), सस्ता है (₹15,000-30,000), कानूनी रूप से robust है, और certificate proper attestation के बाद worldwide मान्य है। यह पूरी गाइड आपको पूरी process बताती है।

NRI विवाह के लिए कौन योग्य?

हमारी NRI विवाह सेवा के तहत निम्न categories आती हैं:

तीन Critical दस्तावेज़ — Standard Marriage Papers से अधिक

1. Apostilled Birth Certificate

आपका विदेशी देश का Birth Certificate जारी करने वाले देश से Apostilled होना चाहिए।

2. Apostilled Single Status Certificate

आप अविवाहित/तलाकशुदा/विधवा हैं इसकी declaration। आपके देश की competent authority से जारी और Apostilled।

3. Embassy NOC (No Objection Certificate)

यदि आप विदेशी नागरिक हैं, तो आपके देश की Embassy भारत में NOC जारी करेगी।

Apostille क्या है और क्यों महत्वपूर्ण है

Apostille 1961 Hague Convention के तहत जारी एक विशेष stamp है। जब किसी दस्तावेज़ पर Apostille stamp है, तो यह automatically सभी 120+ Hague Convention member countries में मान्य।

भारत Hague Convention member है। तो जब आपके भारतीय Marriage Certificate पर MEA Apostille लगता है, यह मान्य हो जाता है:

Non-Hague देशों (UAE, सऊदी अरब, कुवैत, क़तर, चीन) के लिए MEA Apostille के अलावा Embassy attestation भी आवश्यक।

पूरी NRI विवाह प्रक्रिया (चरण-दर-चरण)

चरण 1: Pre-Arrival (Online, यात्रा से 4-6 सप्ताह पहले)

चरण 2: भारत आगमन (Day 1)

चरण 3: विवाह दिवस (Day 2-3)

चरण 4: सरकारी प्रमाणपत्र (Days 7-15)

चरण 5: MEA Apostille (Days 15-20)

चरण 6: Embassy Attestation (Days 20-35) — यदि चाहिए

देश-विशिष्ट गाइड

🇺🇸 USA NRI विवाह

K1 Fiancé Visa या CR1/IR1 Spouse Visa के लिए हमारा Apostilled Certificate। USA Hague member है — कोई Embassy attestation नहीं।

🇨🇦 कनाडा NRI विवाह

Family Class में Spousal Sponsorship Visa। Apostille पर्याप्त। 12-15 महीने processing।

🇬🇧 UK NRI विवाह

UK Spouse Visa। Apostille + UK financial requirements। 3-6 महीने।

🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया NRI विवाह

Partner Visa Subclass 309/820। Apostille + Form 47SP। 12-24 महीने।

🇦🇪 UAE / दुबई NRI विवाह

UAE Hague member नहीं — MOFA attestation + UAE Embassy Delhi attestation। 15-20 दिन।

🇸🇬 सिंगापुर NRI विवाह

LTVP for spouse। Apostille + Singapore Embassy attestation। ICA 6-8 हफ्ते।

NRI विवाह शुल्क

सेवाशुल्क
बेसिक NRI आर्य समाज + कोर्ट मैरिज₹30,000
NRI विवाह + MEA Apostille₹20,000
NRI विवाह + Apostille + Embassy₹25,000-30,000
तत्काल NRI विवाह (3-5 दिन)₹35,000
Translation सेवा (per page)₹500-1,000
Airport Pickup (दिल्ली)₹1,500

NRI Common गलतियाँ (इनसे बचें)

  1. विदेशी documents Apostille भूल जाना
  2. गलत type का Single Status Certificate
  3. Embassy attestation समय नहीं calculate करना
  4. गलत विवाह type चुनना
  5. Last-minute travel booking
  6. Spouse का passport missing

NRI के विशेष Cases

दोनों Partners NRI

बहुत common — दोनों भारत आते हैं। तेज़, सस्ता।

भारतीय नागरिक + विदेशी आ रहे

सबसे common scenario।

विदेश में भारतीय नागरिक + भारत में भारतीय नागरिक

NRI partner भारतीय passport + foreign address proof use करता है।

अंतरधार्मिक NRI विवाह

कोर्ट मैरिज विशेष विवाह अधिनियम के तहत recommended।

Online या Proxy विवाह?

कानूनी रूप से, विवाह 100% online नहीं हो सकता। दोनों parties physically मंदिर/SDM में होने चाहिए। हालांकि:

आपको भारत में minimum 3-5 दिन (तत्काल) या 7-10 दिन (Standard) रहना ज़रूरी है।

NRI Couples के लिए Tips

  1. 6-8 सप्ताह पहले शुरू करें
  2. एक trip में सब complete करें
  3. Visa deadline तो Tatkal चुनें
  4. Extra certified copies लें
  5. Digital backups रखें
  6. Professional service use करें

पहली बात — मंदिर प्रमाणपत्र विदेश नहीं जाता

इस पन्ने पर जितनी भी बातें हैं, उनमें सबसे महँगी ग़लती यही है, और वह विवाह के महीनों बाद पकड़ में आती है — ठीक उस वक़्त जब वीज़ा फ़ाइल बन रही होती है।

आर्य समाज मंदिर का प्रमाणपत्र उस संस्था का अपना रिकॉर्ड है। कोई विदेशी दूतावास, आव्रजन प्राधिकरण या विदेशी संस्था उसे विवाह के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं करती — और स्वीकार कर भी नहीं सकती, क्योंकि उसके पास उसे सत्यापित करने का कोई तरीक़ा ही नहीं है।

विदेश जाने वाला दस्तावेज़ सिर्फ़ सरकारी विवाह प्रमाणपत्र है — SDM/रजिस्ट्रार द्वारा जारी, जो सरकारी विवाह रजिस्टर की प्रविष्टि की प्रति है। सिर्फ़ उसी को उस श्रृंखला से प्रमाणित किया जा सकता है जिसके अंत में वह निकाय होता है जिसे गंतव्य देश पहचानता है।

इसलिए NRI जोड़े के लिए ₹5,100 वाला विकल्प है ही नहीं। अगर प्रमाणपत्र को कभी देश से बाहर जाना है, तो ₹7,100 (संस्कार + रजिस्ट्रेशन) ही न्यूनतम है, और उसके बाद apostille की श्रृंखला अलग से। जो कोई NRI जोड़े को सिर्फ़ मंदिर प्रमाणपत्र देकर विदा कर देता है, वह उन्हें छह महीने बाद की एक समस्या बेच रहा है।

प्रमाणीकरण की पूरी श्रृंखला, क्रम से

लोग "apostille करा दो" ऐसे कहते हैं जैसे एक ही काम हो। असल में यह एक श्रृंखला है, और हर कड़ी पिछली कड़ी पर निर्भर है। क्रम बदला नहीं जा सकता।

क्रमकड़ीयह क्या करती है
1संस्कारविवाह बनाता है — धारा 7, सप्तपदी के सातवें क़दम पर
2SDM रजिस्ट्रेशनविवाह को सरकारी रजिस्टर में दर्ज करता है और वह प्रमाणपत्र देता है जिस पर आगे सब कुछ खड़ा है
3राज्य-स्तरीय प्रमाणीकरणजहाँ आवश्यक हो — गृह विभाग या नामित प्राधिकरण, जो प्रमाणपत्र के असली होने की पुष्टि करता है
4aMEA Apostilleहेग Apostille कन्वेंशन के सदस्य देशों के लिए — विदेश मंत्रालय की मुहर, प्रति पृष्ठ एक छोटा सरकारी शुल्क
4bMEA प्रमाणीकरण + दूतावास सत्यापनग़ैर-हेग देशों के लिए — पहले MEA, फिर उस देश का दूतावास या वाणिज्य दूतावास
5प्रमाणित अनुवादजहाँ गंतव्य देश माँगे — और अक्सर अनुवाद को भी उसी श्रृंखला से गुज़रना पड़ता है

कुल समय: दो से छह हफ़्ते — दो से छह दिन नहीं। अनुवाद जुड़ने पर और ज़्यादा। यह आँकड़ा किसी की सुस्ती का नहीं है; यह प्रक्रिया का आँकड़ा है, और इसे कोई तेज़ नहीं कर सकता।

दो बातें जो लोग यहाँ ग़लत करते हैं:

पहली — apostille पहले करा लेना और रजिस्ट्रेशन बाद में सोचना। यह संभव ही नहीं। श्रृंखला की तीसरी कड़ी दूसरी कड़ी के काग़ज़ पर लगती है। अगर सरकारी प्रमाणपत्र ही नहीं है तो प्रमाणित करने को कुछ है ही नहीं।

दूसरी — यह मान लेना कि नाम की छोटी-मोटी अलग वर्तनी बाद में ठीक हो जाएगी। नहीं होती, और यही सबसे ज़्यादा फ़ाइलें मारती है — अगला भाग पूरा इसी पर है।

Apostille या दूतावास सत्यापन — कैसे पता करें

Apostille क्या है: एक मानक प्रमाणीकरण जो हेग Apostille कन्वेंशन के सदस्य देशों के बीच काम करता है। भारत उसका सदस्य है, इसलिए भारत में विदेश मंत्रालय द्वारा apostille किया गया दस्तावेज़ किसी दूसरे सदस्य देश में बिना अलग दूतावास सत्यापन के मान्य होता है।

जहाँ गंतव्य देश सदस्य नहीं है, वहाँ रास्ता लंबा है: MEA का प्रमाणीकरण, और उसके बाद उस देश के दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सत्यापन। इसमें ज़्यादा समय और ज़्यादा ख़र्च लगता है।

हम इस पन्ने पर देशों की सूची नहीं छापते, और यह जानबूझकर है। सदस्यता बदलती रहती है, और हर देश की अपनी अतिरिक्त शर्तें होती हैं — कुछ अनुवाद माँगते हैं, कुछ प्रमाणपत्र की आयु पर सीमा लगाते हैं, कुछ अपने ही फ़ॉर्मैट में हलफ़नामा माँगते हैं। एक पुरानी सूची के भरोसे चलकर ग़लत रास्ता पकड़ लेना उससे कहीं महँगा है। सही तरीक़ा: गंतव्य देश के भारत स्थित दूतावास/उच्चायोग की अपनी वेबसाइट, या उस देश के आव्रजन विभाग की वेबसाइट देखिए — और हमें बता दीजिए कि कौन सा देश है; हम उसी हिसाब से क्रम तय करते हैं।

व्यावहारिक सलाह: श्रृंखला शुरू करने से पहले एक बार गंतव्य देश की आवश्यकता पढ़ लीजिए। दस मिनट का यह काम कई बार पूरी दूसरी श्रृंखला की ज़रूरत ही ख़त्म कर देता है।

नाम की वर्तनी — सबसे ज़्यादा फ़ाइलें यहीं मरती हैं

कानूनी दृष्टि से आपका विवाह बिल्कुल ठीक होता है। फ़ाइल फिर भी लौट आती है, क्योंकि तीन काग़ज़ों पर एक ही व्यक्ति का नाम तीन तरह लिखा है।

कहाँक्या जाँचें
पासपोर्टयही आपका आधार है। विदेश में हर चीज़ इसी से मिलाई जाएगी — given name और surname के ख़ाने अलग-अलग कैसे भरे हैं, यह भी देखिए
विवाह प्रमाणपत्रअक्षर-दर-अक्षर पासपोर्ट जैसा। यहीं सबसे ज़्यादा फ़र्क़ आता है, क्योंकि यह शपथपत्र से बनता है
शपथपत्रप्रमाणपत्र इसी से बनता है, इसलिए असली जाँच यहाँ करनी है — दस्तख़त करने से पहले
जन्म प्रमाणपत्र / शैक्षिक प्रमाणपत्रअगर वीज़ा फ़ाइल में ये भी जा रहे हैं तो इनकी वर्तनी भी उसी शृंखला में आती है
वीज़ा आवेदनवही वर्तनी, वही क्रम। "छोटा सा फ़र्क़" जैसी कोई चीज़ नहीं होती

आम गड़बड़ियाँ: initial कहीं खुला, कहीं बंद (R. Kumar बनाम Ramesh Kumar) · surname कहीं है, कहीं नहीं · एक ही नाम की दो अंग्रेज़ी वर्तनियाँ (Chaudhary / Choudhary, Sanjeev / Sanjiv) · पिता का नाम प्रमाणपत्र पर अलग · विवाह के बाद बदला हुआ नाम जो पासपोर्ट में अभी अपडेट नहीं हुआ।

नियम एक ही है: पासपोर्ट वाली वर्तनी चुनिए और हर जगह अक्षर-दर-अक्षर वही लिखिए। उसे "सुधारिए" नहीं, initial खोलिए नहीं, surname जोड़िए नहीं। आप सबसे सही वर्तनी नहीं चुन रहे — आप एक वर्तनी चुन रहे हैं, ताकि अगले साठ साल हर काग़ज़ एक ही बात कहे।

और शपथपत्र पर दस्तख़त से पहले चार ख़ाने, हर बार: आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, और विवाह की तारीख़ व स्थान। बाद में सुधार (correction) डुप्लिकेट से कहीं ज़्यादा धीमा होता है, क्योंकि डुप्लिकेट में रजिस्टर जो कहता है वही दोबारा छपता है जबकि सुधार में रजिस्टर बदलना पड़ता है।

उड़ान की तारीख़ से उल्टा गिनिए

NRI फ़ाइल में एक तारीख़ हमेशा ऐसी होती है जो हिल नहीं सकती — उड़ान, वीज़ा अपॉइंटमेंट, joining date, या छुट्टी का आख़िरी दिन। पूरी योजना उसी से उल्टा बननी चाहिए, न कि संस्कार की तारीख़ से।

कड़ीहिल सकती है?
संस्कार की तारीख़ और समयहाँ, काफ़ी हद तक — सुबह जल्दी या छुट्टी के दिन भी
रजिस्ट्रेशन आवेदन दाख़िल करनासिर्फ़ कार्य दिवसों पर
SDM अपॉइंटमेंट की तारीख़नहीं। दफ़्तर के लोड से मिलती है
राज्य प्रमाणीकरण और MEA apostilleनहीं। दो से छह हफ़्ते
दूतावास सत्यापन (ग़ैर-हेग देश)नहीं, और यह अतिरिक्त समय है
प्रमाणित अनुवादनहीं, और यह भी अतिरिक्त है
विशेष विवाह अधिनियम का तीस दिन का नोटिसनहीं। वह क़ानून है

व्यावहारिक नियम: अगर आपकी फ़ाइल में apostille आना है तो उड़ान से कम से कम आठ से दस हफ़्ते पहले शुरू कीजिए — दो नहीं। जो जोड़े मार्च में विवाह करके सितंबर में जाते हैं उनका साल आसान रहता है; जो अगस्त में विवाह करके सितंबर में जाना चाहते हैं उनका नहीं।

और भारत में प्रॉक्सी, पावर ऑफ़ अटॉर्नी या वीडियो-कॉल से विवाह नहीं होता। दोनों पक्षों को ख़ुद उपस्थित होना पड़ता है — संस्कार में भी और SDM अपॉइंटमेंट में भी। जो कोई इसका उल्टा कहे, वह ऐसी चीज़ बेच रहा है जिसका अस्तित्व नहीं है।

अगर विवाह विदेश में पहले ही हो चुका है

यह स्थिति बार-बार आती है और इसमें सबसे ज़्यादा ग़लत सलाह दी जाती है।

अगर आपका विवाह विदेश में उस देश के क़ानून के अनुसार वैध रूप से हो चुका है, तो आप विवाहित हैं। भारत आकर दोबारा विवाह मत कीजिए। दो अलग-अलग तारीख़ों वाले दो विवाह रिकॉर्ड एक-दूसरे का खंडन करते हैं, और आगे चलकर वीज़ा, उत्तराधिकार या बीमा के किसी भी मौक़े पर यही सबसे बड़ी उलझन बनते हैं।

आपको जो चाहिए वह है उस विदेशी प्रमाणपत्र का प्रमाणीकरण, और वह उसी देश में होता है जहाँ विवाह हुआ — उस देश का सक्षम प्राधिकरण उसे apostille या प्रमाणित करता है, और ज़रूरत पड़ने पर भारतीय मिशन। भारत में उसे "दोबारा रजिस्टर" कराने की कोशिश आम तौर पर न ज़रूरी है न संभव।

दोबारा विवाह कब सोचा जाता है और क्यों नहीं करना चाहिए: अक्सर कोई कह देता है कि "भारतीय प्रमाणपत्र भी होना चाहिए"। पूछिए किसने माँगा है और किस काम के लिए — ज़्यादातर मामलों में जो चाहिए वह विदेशी प्रमाणपत्र का सही प्रमाणीकरण है, नया विवाह नहीं।

OCI, पासपोर्ट और नाम बदलना

OCI के लिए — जहाँ पात्रता विवाह के आधार पर है — विवाह का रजिस्टर्ड होना और उस समय क़ायम रहना देखा जाता है। मंदिर का प्रमाणपत्र यहाँ काम नहीं आता। शर्तें समय-समय पर बदलती हैं, इसलिए आवेदन से पहले वर्तमान आवश्यकताएँ आधिकारिक पोर्टल पर देख लीजिए — हम OCI आवेदन नहीं करते और इससे कुछ नहीं कमाते, यह बात हम इसलिए लिख रहे हैं ताकि आप किसी और से यह न सुनें कि इसके लिए अलग पैसा लगता है।

पासपोर्ट में नाम या जीवनसाथी का नाम जुड़वाना एक अलग प्रक्रिया है और यह पासपोर्ट का पुनः-जारी (re-issue) होता है, कोई छोटा सा endorsement नहीं। इसमें समय लगता है, और यही वह कड़ी है जो लोगों की योजना बिगाड़ती है — क्योंकि वीज़ा फ़ाइल पुराने नाम वाले पासपोर्ट पर नहीं बन सकती अगर बाक़ी दस्तावेज़ नए नाम पर हैं।

भारतीय क़ानून में विवाह पर नाम बदलना अनिवार्य नहीं है — न महिला के लिए, न किसी के लिए। नाम न बदलने से पासपोर्ट, वीज़ा, संयुक्त खाते, संपत्ति या बच्चों के रिकॉर्ड में कोई दिक़्क़त नहीं आती, और किसी की अनुमति का सवाल ही नहीं है। NRI जोड़ों के लिए तो अक्सर नाम न बदलना ही आसान रास्ता है, क्योंकि हर बदलाव को पासपोर्ट, वीज़ा, बैंक, बीमा और विदेशी रिकॉर्ड — सब में दोहराना पड़ता है। अगर बदलना ही है तो विवाह के तुरंत बाद बदलिए, वीज़ा फ़ाइल शुरू करने से पहले — बीच में नहीं।

अगर विवाह के बाद जीवनसाथी विदेश जाकर संपर्क तोड़ दे

यह भाग हमारी किसी सेवा के बारे में नहीं है और इसमें बेचने को कुछ नहीं है। यह यहाँ इसलिए है क्योंकि जिन्हें इसकी ज़रूरत होती है वे अक्सर यही पन्ने रात के दो बजे पढ़ रहे होते हैं।

विदेश में बसे जीवनसाथी द्वारा छोड़ दी गई भारतीय महिलाओं के लिए सरकार की व्यवस्थाएँ मौजूद हैं। विदेश मंत्रालय ऐसे मामलों में भारतीय मिशनों के माध्यम से सहायता देता है, और भारतीय समुदाय कल्याण कोष (ICWF) से क़ानूनी और अन्य सहायता का प्रावधान है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में NRI विवाह से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग व्यवस्था है।

हम यहाँ कोई आँकड़ा या पात्रता की शर्त नहीं लिख रहे, क्योंकि ये समय-समय पर बदलती हैं और ग़लत आँकड़ा देना मदद नहीं, नुक़सान है। जो लिखना ज़रूरी है वह यह है: ये रास्ते मौजूद हैं, इनके लिए किसी एजेंट को पैसे देने की ज़रूरत नहीं, और हम इनमें कुछ नहीं करते और कुछ नहीं कमाते। वर्तमान प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर देखिए या सीधे संबंधित मिशन/आयोग से संपर्क कीजिए। विधिक सेवा प्राधिकरण से मुफ़्त क़ानूनी सहायता भी मिलती है।

और विवाह से पहले के लिए, दो साधारण बातें जो इस पूरी स्थिति को बनने से रोकती हैं: विवाह रजिस्टर कराइए (अनरजिस्टर्ड विवाह में सबसे पहले यही साबित करना मुश्किल होता है कि विवाह हुआ था), और दूसरे पक्ष के बारे में वे बुनियादी बातें दस्तावेज़ से जाँच लीजिए जो आगे चलकर मायने रखती हैं — पिछला विवाह क़ानूनी रूप से ख़त्म हुआ या नहीं, और नाम व उम्र हर दस्तावेज़ पर एक जैसी है या नहीं। हमारे NRI विवाह पेज पर यह पूरी जाँच-सूची है।

NRI फ़ाइलों की आठ आम ग़लतियाँ

1. मंदिर प्रमाणपत्र लेकर लौट जाना। सबसे आम और सबसे महँगी। विदेश में वह काग़ज़ कुछ नहीं करता।

2. दो हफ़्ते में apostille की उम्मीद। दो से छह हफ़्ते, और अनुवाद जुड़े तो और ज़्यादा।

3. नाम की वर्तनी का फ़र्क़। इस पूरे पन्ने पर सबसे ज़्यादा फ़ाइलें यही मारती है।

4. गंतव्य देश की अपनी शर्त न पढ़ना। कुछ देश अनुवाद माँगते हैं, कुछ प्रमाणपत्र की आयु पर सीमा लगाते हैं। दस मिनट की पढ़ाई एक पूरी दोबारा-श्रृंखला बचा देती है।

5. विदेश में हुए विवाह को भारत में दोहराना। दो रिकॉर्ड, दो तारीख़ें, स्थायी उलझन।

6. वीज़ा फ़ाइल के बीच में नाम बदलना। या तो पहले बदलिए, या बाद में — बीच में कभी नहीं।

7. रजिस्ट्रेशन नंबर कहीं न लिखना। रजिस्ट्रेशन संख्या, तारीख़ और दफ़्तर — तीनों अलग जगह लिखिए। विदेश से डुप्लिकेट मँगवाना इनके बिना महीनों का काम है और इनके साथ हफ़्तों का।

8. सब कुछ स्कैन न करना। दोनों के सारे दस्तावेज़, दोनों पासपोर्ट के पन्ने, प्रमाणपत्र, apostille की मुहर — एक ऐसे खाते में जो विदेश से भी खुले। यह बीस मिनट का काम है और हर भविष्य के आवेदन को आसान बना देता है।

कौन सा रास्ता किस NRI जोड़े के लिए

आपकी स्थितिरास्ताध्यान देने की बात
दोनों हिन्दू/सिख/जैन/बौद्ध, एक या दोनों विदेश में बसे, भारत में विवाहआर्य समाज संस्कार (धारा 7) + SDM रजिस्ट्रेशन (धारा 8), फिर apostille श्रृंखलाकोई सार्वजनिक नोटिस नहीं। सबसे तेज़ वैध रास्ता
अलग-अलग धर्म, कोई धर्म नहीं बदलना चाहताविशेष विवाह अधिनियमतीस दिन का नोटिस — छुट्टी की योजना इसी के हिसाब से बनाइए
विवाह विदेश में हो चुकावहीं का प्रमाणीकरणभारत में दोबारा विवाह नहीं
भारत में विवाह हुआ था, सालों पहले, रजिस्टर नहीं हुआअब रजिस्ट्रेशन, फिर apostilleजब तक दोनों जीवित हैं तभी संभव है
प्रमाणपत्र है पर विदेश भेजना हैसीधे प्रमाणीकरण श्रृंखलापहले गंतव्य देश की शर्त पढ़िए
प्रमाणपत्र खो गया, आप विदेश में हैंडुप्लिकेट (₹2,500), फिर श्रृंखलारजिस्ट्रेशन संख्या और दफ़्तर पता हो तो यह हफ़्तों का काम है

SMA वाली पंक्ति पर एक ईमानदार बात: छुट्टी पर आए NRI जोड़े के लिए तीस दिन का नोटिस अक्सर सबसे बड़ी अड़चन होता है, क्योंकि छुट्टी तीन हफ़्ते की होती है। अगर आप दोनों हिन्दू, सिख, जैन या बौद्ध हैं तो विशेष विवाह अधिनियम की ज़रूरत ही नहीं है — और यह कहना हमें ₹7,900 का नुक़सान देता है, फिर भी हम यही कहते हैं, क्योंकि जिस जोड़े ने धीमे और कम निजी रास्ते के दोगुने पैसे दिए वह देर-सबेर यह बात समझ ही जाता है।

देश-दर-देश क्या बदलता है — जाँचने की सूची

हम देशों की सूची नहीं छापते, पर यह बता सकते हैं कि किन-किन चीज़ों में देश एक-दूसरे से अलग होते हैं। गंतव्य देश की वेबसाइट पर इन्हीं छह बातों को ढूँढिए — दस मिनट लगेंगे और अक्सर पूरी एक दोबारा-श्रृंखला बच जाएगी।

क्या जाँचना हैक्यों
Apostille चलेगा या दूतावास सत्यापन चाहिएयही तय करता है कि श्रृंखला चार कड़ी की होगी या पाँच की, और दो हफ़्ते का फ़र्क़ यहीं से आता है
अनुवाद चाहिए या नहीं, और किस भाषा मेंकुछ देश अंग्रेज़ी प्रमाणपत्र स्वीकार करते हैं, कुछ अपनी भाषा में प्रमाणित अनुवाद माँगते हैं — और अक्सर अनुवाद को भी उसी श्रृंखला से गुज़ारना पड़ता है
प्रमाणपत्र की आयु की सीमाकई देश तीन या छह महीने से पुराना प्रमाणपत्र नहीं लेते। अगर आपने बहुत पहले बनवा लिया तो दोबारा प्रति लेनी पड़ सकती है
single-status या अविवाहित होने का प्रमाणविवाह से पहले चाहिए होता है, विवाह के बाद नहीं — और यह वह चीज़ है जो लोग सबसे देर से पढ़ते हैं
चिकित्सा जाँच या पुलिस क्लीयरेंसये विवाह के नहीं, वीज़ा के हिस्से हैं, पर इनकी अपनी वैधता-अवधि होती है जो आपकी पूरी समय-सारणी बदल देती है
फ़ॉर्मैट या हलफ़नामा उनका अपनाकुछ मिशन अपने ही फ़ॉर्म पर हलफ़नामा माँगते हैं, जो भारत में नोटरी से कराना होता है — पहले से पता हो तो एक ही चक्कर में हो जाता है

एक चेतावनी जो अनुभव से आई है: किसी रिश्तेदार या दोस्त की "पिछले साल ऐसे हुआ था" वाली सलाह पर पूरी योजना मत बनाइए। एक ही देश की शर्तें साल-दर-साल बदलती हैं, और एक ही देश के अलग-अलग वीज़ा वर्गों की शर्तें भी अलग होती हैं। पढ़ना उसी की वेबसाइट पर है जो आपसे दस्तावेज़ माँग रहा है।

स्पाउस वीज़ा में सिर्फ़ प्रमाणपत्र काफ़ी नहीं होता

यह वह हिस्सा है जिसकी तैयारी लोग सबसे कम करते हैं, और जो सबसे ज़्यादा फ़ाइलें अटकाता है। विवाह प्रमाणपत्र यह साबित करता है कि विवाह हुआ। स्पाउस या dependent वीज़ा में लगभग हर देश यह भी देखता है कि रिश्ता असली है — और उसके लिए वह अलग तरह का सबूत माँगता है।

यह अविश्वास नहीं है; यह हर जगह की मानक जाँच है, और इसमें सबसे ज़्यादा परेशानी उन ईमानदार जोड़ों को होती है जिन्होंने कुछ सँभालकर रखा ही नहीं।

जो चीज़ें आम तौर पर काम आती हैं — और जो विवाह के वक़्त इकट्ठा करना आसान है, बाद में मुश्किल:

तस्वीरें, जिनमें लोग हों। सिर्फ़ आप दोनों की नहीं — संस्कार की, जिनमें दोनों परिवार और गवाह दिख रहे हों, तारीख़ के साथ। दो लोगों की अकेली तस्वीरों से कहीं ज़्यादा वज़न इनका होता है।

निमंत्रण पत्र और आयोजन के काग़ज़ — अगर कोई समारोह हुआ हो।

यात्रा का रिकॉर्ड — बोर्डिंग पास, टिकट, पासपोर्ट की मुहरें जो दिखाएँ कि आप एक-दूसरे से मिलने आते-जाते रहे हैं।

बातचीत का रिकॉर्ड — लंबे समय की, लगातार। इसे विवाह के बाद बनाया नहीं जा सकता, इसलिए मिटाइए मत।

साझा वित्तीय या घरेलू रिकॉर्ड — संयुक्त खाता, एक-दूसरे के नाम भेजा गया पैसा, साझा किराया या बिल, बीमा या नामांकन में एक-दूसरे का नाम। ये तुरंत नहीं बनते, इसलिए जितनी जल्दी शुरू करें उतना अच्छा।

दोनों परिवारों के संपर्क का सबूत — कई मिशन यह भी देखते हैं।

विवाह के दिन दस मिनट का एक काम: संस्कार की तस्वीरें, गवाहों के नाम और उनके संपर्क, निमंत्रण पत्र और प्रमाणपत्र की स्कैन — सब एक ही फ़ोल्डर में, तारीख़ के साथ, ऐसे खाते में जो दोनों देशों से खुले। दो साल बाद जब वीज़ा फ़ाइल बनेगी, यह फ़ोल्डर कई हफ़्ते बचाएगा — और जो जोड़े यह नहीं करते वे उसी सबूत को पीछे जाकर जोड़ने में लगते हैं, जो हमेशा कमज़ोर दिखता है।

और एक ईमानदार बात: कोई भी सेवा किसी वीज़ा के नतीजे की गारंटी नहीं दे सकती — हम भी नहीं। वीज़ा का फ़ैसला उस देश का है, हमारा नहीं। जो कोई वीज़ा की गारंटी बेचे, वह वही बेच रहा है जो उसके पास है ही नहीं। हम यह कर सकते हैं कि विवाह और प्रमाणपत्र वाला हिस्सा ऐसा हो जिस पर कोई सवाल न उठे।

विवाह से पहले की बुनियादी जाँच — NRI रिश्तों में

यह भाग असहज है और इसलिए ज़रूरी है। विदेश में बसे व्यक्ति से तय होने वाले रिश्तों में दोनों पक्ष एक-दूसरे को कम जानते हैं, बीच में अक्सर कोई तीसरा होता है, और फ़ैसला तेज़ी से लेना पड़ता है क्योंकि छुट्टी तीन हफ़्ते की है। यही तीनों बातें मिलकर वह स्थिति बनाती हैं जिसमें छिपाना आसान होता है।

दो चीज़ें ऐसी हैं जिन्हें दस्तावेज़ से जाँचना चाहिए, हर बार, क्योंकि ये क़ानून में विवाह को ही असफल कर देती हैं:

पहला — पिछला विवाह क़ानूनी रूप से ख़त्म हुआ या नहीं। लंबित केस तलाक़ नहीं होता, और "परिवार में बात ख़त्म हो गई थी" तो बिल्कुल नहीं होता। अंतिम डिक्री देखिए — केस नंबर, अदालत और तारीख़ के साथ — और चाहें तो उसी अधिवक्ता से लिखित पुष्टि लीजिए जिसने वह मामला देखा था। पहला विवाह चलते हुए दूसरा विवाह शून्य है और अपराध भी।

दूसरा — उम्र और नाम, दस्तावेज़ों पर। कम से कम दो दस्तावेज़ मिलाकर देखिए। उम्र इसलिए कि वही एकमात्र चीज़ है जिस पर सालों बाद किसी के भी कहने से नहीं, काग़ज़ से हमला होता है; और नाम इसलिए कि वही आगे चलकर वीज़ा फ़ाइल में सबसे ज़्यादा दिक़्क़त देता है।

बाक़ी जो लोग जाँचना चाहते हैं — नौकरी, वीज़ा की स्थिति, आय, वहाँ का पता — उनके लिए सीधा तरीक़ा यह है कि दस्तावेज़ माँगिए, न कि बताई गई बात पर भरोसा कीजिए। और एक बार, बिना बिचौलिए के, अकेले में बात कीजिए — अनुभव यह है कि जो कुछ सामने आना होता है वह अक्सर उसी बातचीत में आता है।

हम क्या करते हैं और क्या नहीं: हम उम्र और वैवाहिक स्थिति दस्तावेज़ से जाँचते हैं, क्योंकि यही दो चीज़ें विवाह को क़ानून में असफल करती हैं — और इसी वजह से हम हर महीने कुछ बुकिंग मना करते हैं। इसे हम दस्तावेज़ की जाँच कहते हैं, जाँच-पड़ताल नहीं। कोई भी सेवा यह गारंटी नहीं दे सकती कि सामने वाला व्यक्ति वही है जो वह कहता है — हम भी नहीं, और जो कोई यह गारंटी दे उससे दूर रहिए।

और वह एक संकेत जो हर तकनीकी जाँच से भारी है: अगर कोई आप पर देखने से पहले फ़ैसला करने का दबाव डाल रहा है — कि काग़ज़ बाद में देख लेना, कि वक़्त नहीं है, कि पूछना बेइज़्ज़ती है — तो रुक जाइए। जल्दबाज़ी अपने आप में कोई ख़तरा नहीं, पर पूछने से रोकना हमेशा ख़तरा है।

प्रमाणपत्र मिलने के दिन — आठ ख़ाने जाँचिए

यह पाँच मिनट का काम है और इसे उसी दिन कर लेना चाहिए, क्योंकि जिस दिन कोई और ग़लती पकड़ेगा उस दिन आप शायद दूसरे देश में होंगे और सुधार कराना कई गुना मुश्किल होगा।

ख़ानाकिससे मिलाना है
वर का नामपासपोर्ट से, अक्षर-दर-अक्षर
वधू का नामपासपोर्ट से, अक्षर-दर-अक्षर
दोनों के पिता के नामआपके अपने पहचान दस्तावेज़ों से
दोनों की जन्म तिथियाँपासपोर्ट और जन्म प्रमाणपत्र से
विवाह की तारीख़वह तारीख़ जब संस्कार सचमुच हुआ
विवाह का स्थानवही जगह जहाँ संस्कार हुआ
रजिस्ट्रेशन संख्या और तारीख़अलग नोट में लिख लीजिए — यही आगे सबसे ज़्यादा काम आएगी
जारी करने वाला दफ़्तरवही नोट में — डुप्लिकेट इसी दफ़्तर से आएगा

पते की वर्तनी भी देख लीजिए, ख़ासकर अगर वही पता वीज़ा फ़ाइल में जा रहा है। और अगर कुछ भी ग़लत दिखे तो उसी दिन, वहीं बताइए — उस वक़्त यह एक सुधार है; छह महीने बाद यह एक प्रक्रिया है।

विदेश से डुप्लिकेट या सुधार कराना

यह सवाल हमारे पास सबसे ज़्यादा उन लोगों से आता है जो पाँच-सात साल पहले विवाह करके चले गए और अब किसी आवेदन में प्रमाणपत्र माँगा गया है।

पहले फ़र्क़ समझिए, क्योंकि दोनों की गति बहुत अलग है:

डुप्लिकेट का मतलब है कि रजिस्टर में जो पहले से दर्ज है उसकी एक और प्रति निकलवाना। रजिस्टर बदलता नहीं, इसलिए यह अपेक्षाकृत सीधा और तेज़ काम है। हमारा शुल्क ₹2,500।

सुधार (correction) का मतलब है कि रजिस्टर में दर्ज बात ही बदलवानी है। यह धीमा है, इसमें सबूत लगता है, और कुछ मामलों में यह अकेले दफ़्तर के स्तर पर होता भी नहीं। इसीलिए इस पन्ने पर बार-बार यही कहा गया है कि शपथपत्र पहले पढ़ लीजिए।

विदेश से कराने पर क्या तेज़ करता है:

वह नोट जिसमें आपने रजिस्ट्रेशन संख्या, तारीख़ और दफ़्तर लिखा था। इन तीनों के साथ यह हफ़्तों का काम है; इनके बिना पहले यह ढूँढना पड़ता है कि रिकॉर्ड कहाँ है, और वह महीनों का काम हो जाता है। · पुराने प्रमाणपत्र की स्कैन प्रति, भले ही मूल खो गया हो। · भारत में कोई भरोसेमंद व्यक्ति, अगर दफ़्तर किसी दस्तावेज़ की भौतिक प्रति माँगे।

और 2026 के पुनर्गठन वाली बात यहाँ फिर लौटती है: अगर आपका प्रमाणपत्र ऐसे दफ़्तर से है जो पुनर्गठन में बदल गया, तो पहला सवाल यह है कि वह रजिस्टर अब कौन सा दफ़्तर रखता है। यह पता करना मुश्किल नहीं है, और यही एक स्थिति है जहाँ शुरू में ही RTI लगा देना समय बचाता है, ख़र्च नहीं कराता।

एक बात जो दोहराने लायक़ है: डुप्लिकेट तभी निकल सकता है जब रजिस्टर में प्रविष्टि मौजूद हो। अगर विवाह कभी रजिस्टर ही नहीं हुआ था तो निकालने को कुछ नहीं है — और उस स्थिति में रास्ता रजिस्ट्रेशन है, जो दोनों के जीवित रहते ही संभव है। यह वाक्य इस पन्ने पर तीसरी बार आया है, और जान-बूझकर आया है।

शुल्क, खुले में लिखे हुए

पूरी वेबसाइट पर यही आँकड़े। जाति, धर्म, जल्दबाज़ी या दूरी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं — और NRI होने का भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं। NRI श्रेणियाँ इसलिए ऊँची हैं क्योंकि उनमें apostille और दूतावास का असली काम शामिल है, इसलिए नहीं कि आप विदेश से आए हैं।

सेवाशुल्कक्या शामिल है
आर्य समाज विवाह — सिर्फ़ संस्कार₹5,100पंडित, हवन, सप्तपदी, मंदिर प्रमाणपत्र — विदेश के लिए पर्याप्त नहीं
हिन्दू विवाह अधिनियम SDM रजिस्ट्रेशन₹6,000पहले से संपन्न विवाह का रजिस्ट्रेशन
कोर्ट मैरिज, अधिवक्ता सहित₹6,100ड्राफ़्टिंग, शपथपत्र, फ़ाइलिंग, अपॉइंटमेंट
आर्य समाज + कोर्ट मैरिज, संयुक्त₹7,100संस्कार और रजिस्ट्रेशन — विदेश जाने वाली फ़ाइल के लिए न्यूनतम
विवाह रजिस्ट्रेशन, पूर्ण सेवा₹12,000शुरू से अंत तक, जहाँ सबूत दोबारा खड़ा करना पड़े
विशेष विवाह अधिनियम से विवाह₹15,000तीस दिन के नोटिस सहित पूरी प्रक्रिया
NRI विवाह + MEA apostille₹20,000विवाह, रजिस्ट्रेशन और apostille की पूरी श्रृंखला
NRI विवाह रजिस्ट्रेशन (apostille + दूतावास)₹30,000ग़ैर-हेग देशों के लिए, दूतावास सत्यापन सहित
Tatkal NRI (3–5 दिन)₹35,000जहाँ यह वास्तव में संभव हो — पहले बात कीजिए
कोर्ट मैरिज + उच्च न्यायालय संरक्षण (Premium)₹56,000पूरा कोर्ट मैरिज और दस्तावेज़ीकरण, साथ में अधिवक्ता द्वारा दायर संरक्षण याचिका
डुप्लिकेट प्रमाणपत्र₹2,500खोया या ख़राब हुआ
सरकारी वैधानिक शुल्क₹100 / ₹200 / ₹15₹100 हिंदू विवाह अधिनियम रजिस्ट्रेशन, ₹200 सन 2014 के आदेश का अपेक्षित शुल्क, ₹15 विशेष विवाह अधिनियम — सरकार को जाता है, हमें नहीं

इसमें शामिल नहीं, और पैसा देने से पहले बता दिया जाता है: सरकारी वैधानिक शुल्क; नोटरी के ₹100–₹200 प्रति शपथपत्र; MEA का प्रति पृष्ठ लगभग ₹50 का सरकारी शुल्क; गंतव्य देश के दूतावास का अपना शुल्क; प्रमाणित अनुवाद; विलंब शुल्क; और वैकल्पिक फ़ोटोग्राफ़ी, वीडियो व परिवहन। कुल ख़र्च के उदाहरणों सहित पूरी सूची शुल्क पेज पर है।

याद रखने लायक़: भारत सरकार का अपना ख़र्च इस प्रक्रिया में सैकड़ों में है, हज़ारों में नहीं — रजिस्ट्रेशन का वैधानिक शुल्क ₹100–₹200, नोटरी ₹100–₹200, MEA का apostille शुल्क प्रति पृष्ठ मामूली। दूतावास का शुल्क उस देश का अपना है और वह उसकी वेबसाइट पर लिखा होता है। अगर कोई कहे कि दफ़्तर में फ़ाइल "चलवाने" के हज़ारों लगेंगे, तो पूछिए कि कौन सा नियम यह माँगता है, और रसीद माँगिए।

हम किस चीज़ के पैसे कभी नहीं लेते: गवाह; वैधानिक नोटिस छोटा कराना; ऐसे संस्कार का प्रमाणपत्र जो हुआ ही नहीं; पिछली तारीख़ का दस्तावेज़; किसी वीज़ा के नतीजे की गारंटी; OCI आवेदन; क़ानूनी उम्र से कम में विवाह; या पहला विवाह चलते हुए दूसरा विवाह।

मुख्य बातें — एक नज़र में

मंदिर प्रमाणपत्र विदेश नहीं जाता। सिर्फ़ SDM का सरकारी प्रमाणपत्र प्रमाणित हो सकता है, इसलिए NRI जोड़े के लिए न्यूनतम ₹7,100 है।

श्रृंखला का क्रम बदला नहीं जा सकता: संस्कार → SDM प्रमाणपत्र → राज्य प्रमाणीकरण → MEA apostille (हेग देश) या MEA + दूतावास (ग़ैर-हेग) → अनुवाद।

दो से छह हफ़्ते, अनुवाद जुड़े तो और ज़्यादा। उड़ान से आठ-दस हफ़्ते पहले शुरू कीजिए।

नाम की एक ही वर्तनी — पासपोर्ट वाली, अक्षर-दर-अक्षर, हर काग़ज़ पर। यही सबसे ज़्यादा फ़ाइलें मारती है।

देशों की सूची पर भरोसा मत कीजिए — गंतव्य देश के मिशन या आव्रजन विभाग की अपनी वेबसाइट देखिए, और हमें देश बता दीजिए।

विदेश में विवाह हो चुका है तो भारत में दोबारा मत कीजिए।

भारत में प्रॉक्सी, PoA या ऑनलाइन विवाह नहीं होता। दोनों को ख़ुद आना पड़ता है, संस्कार में भी और SDM अपॉइंटमेंट में भी।

नाम बदलना अनिवार्य नहीं है, और NRI जोड़ों के लिए अक्सर न बदलना ही आसान है।

एक कॉल, और सही क्रम

बताइए: आप दोनों किस देश में हैं और किस पासपोर्ट पर, प्रमाणपत्र किस देश में इस्तेमाल होना है, कोई तारीख़ तय है या नहीं (उड़ान, वीज़ा अपॉइंटमेंट, joining date), आपके धर्म, क्या दोनों में से कोई पहले विवाहित रहा है, और आपके दस्तावेज़ों पर नाम की वर्तनी एक जैसी है या नहीं।

हम बताएँगे कि कौन सा रास्ता फ़िट होता है, किस क्रम में क्या करना है, कुल कितना लगेगा और क्या शामिल नहीं है — और अगर ईमानदार जवाब यह है कि आपकी छुट्टी में यह पूरा नहीं हो सकता, तो हम वही कहेंगे, साथ में यह भी कि कितना हिस्सा अब हो सकता है और कितना अगली बार।

कॉल या WhatsApp कीजिए +91 8376863962। हिंदी या अंग्रेज़ी। समय-क्षेत्र का फ़र्क़ बता दीजिए, हम उसी हिसाब से बात करेंगे।

NRI विवाह सवाल-जवाब

क्या Tourist Visa पर शादी कर सकते हैं?▼
हाँ — कई NRI Tourist Visa या e-Visa पर शादी करते हैं। कोई समस्या नहीं।
Apostille कितने समय तक valid है?▼
Apostille expire नहीं होता, लेकिन Spouse Visa applications आमतौर पर last 3-6 महीने के documents चाहती हैं।
यदि विदेशी नागरिक से शादी कर रहा/रही हूँ तो माता-पिता कुछ कर सकते हैं?▼
कोई कानूनी आधार नहीं। वयस्क का चुनने का अधिकार।
क्या विदेश में भी शादी register करनी होगी?▼
अधिकांश देश भारतीय Apostilled certificate स्वीकार करते हैं।
क्या spouse का surname passport पर change कर सकते हैं?▼
हाँ — भारतीय passport spouse name addition allow करता है।
यदि Embassy NOC refuse करे?▼
Rare। Single Status Certificate + Sworn Affidavit provide करें।
क्या मंदिर का प्रमाणपत्र विदेश में चलेगा?▼
नहीं। कोई विदेशी दूतावास या आव्रजन प्राधिकरण संस्था के अपने प्रमाणपत्र को स्वीकार नहीं करता, क्योंकि उसके पास उसे सत्यापित करने का कोई तरीक़ा नहीं है। विदेश सिर्फ़ SDM का सरकारी प्रमाणपत्र जाता है।
तो NRI जोड़े के लिए न्यूनतम क्या है?▼
₹7,100 — संस्कार और रजिस्ट्रेशन दोनों। ₹5,100 वाला विकल्प NRI फ़ाइल के लिए है ही नहीं, क्योंकि उससे वह दस्तावेज़ नहीं बनता जिसे प्रमाणित किया जा सके।
प्रमाणीकरण की पूरी श्रृंखला क्या है?▼
संस्कार → SDM रजिस्ट्रेशन और प्रमाणपत्र → राज्य-स्तरीय प्रमाणीकरण (जहाँ आवश्यक) → MEA apostille (हेग देश) या MEA प्रमाणीकरण + दूतावास सत्यापन (ग़ैर-हेग) → प्रमाणित अनुवाद (जहाँ माँगा जाए)।
क्या इस क्रम को बदला जा सकता है?▼
नहीं। हर कड़ी पिछली कड़ी के काग़ज़ पर लगती है। सरकारी प्रमाणपत्र नहीं है तो प्रमाणित करने को कुछ है ही नहीं।
पूरी श्रृंखला में कितना समय लगता है?▼
दो से छह हफ़्ते, और अनुवाद जुड़ने पर उससे ज़्यादा। यह प्रक्रिया का समय है, किसी की सुस्ती का नहीं, और इसे कोई तेज़ नहीं कर सकता।
Apostille क्या होता है?▼
एक मानक प्रमाणीकरण जो हेग Apostille कन्वेंशन के सदस्य देशों के बीच काम करता है। भारत सदस्य है, इसलिए MEA द्वारा apostille किया दस्तावेज़ दूसरे सदस्य देश में अलग दूतावास सत्यापन के बिना मान्य होता है।
अगर गंतव्य देश हेग का सदस्य नहीं है?▼
तब रास्ता लंबा है — पहले MEA का प्रमाणीकरण, फिर उस देश के दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सत्यापन। ज़्यादा समय और ज़्यादा ख़र्च।
आप देशों की सूची क्यों नहीं छापते?▼
क्योंकि सदस्यता बदलती रहती है और हर देश की अपनी अतिरिक्त शर्तें होती हैं। पुरानी सूची के भरोसे ग़लत रास्ता पकड़ लेना कहीं ज़्यादा महँगा है।
तो सही जानकारी कहाँ से लें?▼
गंतव्य देश के भारत स्थित दूतावास या उच्चायोग की अपनी वेबसाइट, या उस देश के आव्रजन विभाग की वेबसाइट। और हमें देश बता दीजिए — हम उसी हिसाब से क्रम तय करते हैं।
MEA का शुल्क कितना है?▼
प्रति पृष्ठ लगभग ₹50 का सरकारी शुल्क। दूतावास का शुल्क अलग होता है और वह उस देश का अपना है, उसकी वेबसाइट पर लिखा रहता है।
सबसे ज़्यादा NRI फ़ाइलें किस वजह से लौटती हैं?▼
नाम की वर्तनी के फ़र्क़ से। विवाह क़ानूनी रूप से बिल्कुल ठीक होता है, पर तीन काग़ज़ों पर एक ही व्यक्ति का नाम तीन तरह लिखा होता है।
नाम की वर्तनी का नियम क्या है?▼
पासपोर्ट वाली वर्तनी चुनिए और हर जगह अक्षर-दर-अक्षर वही लिखिए। उसे सुधारिए नहीं, initial खोलिए नहीं, surname जोड़िए नहीं।
कहाँ-कहाँ वर्तनी मिलानी है?▼
पासपोर्ट, शपथपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, जन्म व शैक्षिक प्रमाणपत्र (अगर वे भी फ़ाइल में जा रहे हैं), और वीज़ा आवेदन।
असली जाँच कहाँ करनी चाहिए?▼
शपथपत्र पर, दस्तख़त करने से पहले — क्योंकि प्रमाणपत्र उसी से बनता है। चार ख़ाने: आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, और विवाह की तारीख़ व स्थान।
प्रमाणपत्र में नाम ग़लत छप गया तो?▼
सुधार (correction) कराना पड़ता है, और वह डुप्लिकेट से कहीं ज़्यादा धीमा है — डुप्लिकेट में रजिस्टर जो कहता है वही दोबारा छपता है, जबकि सुधार में रजिस्टर बदलना पड़ता है।
आम वर्तनी गड़बड़ियाँ कौन सी हैं?▼
कहीं initial खुला कहीं बंद, कहीं surname है कहीं नहीं, एक ही नाम की दो अंग्रेज़ी वर्तनियाँ, पिता का नाम अलग, और विवाह के बाद बदला नाम जो पासपोर्ट में अपडेट नहीं हुआ।
उड़ान से कितने पहले शुरू करें?▼
अगर apostille आना है तो कम से कम आठ से दस हफ़्ते पहले। जो जोड़े मार्च में विवाह करके सितंबर में जाते हैं उनका साल आसान रहता है।
क्या SDM अपॉइंटमेंट की तारीख़ जल्दी करवाई जा सकती है?▼
नहीं। वह दफ़्तर के लोड से मिलती है और कोई पहले से वादा नहीं कर सकता।
क्या संस्कार की तारीख़ बदली जा सकती है?▼
हाँ, काफ़ी हद तक — सुबह जल्दी या छुट्टी के दिन भी। लचीला हिस्सा यही है; बाक़ी श्रृंखला नहीं।
क्या भारत में प्रॉक्सी या ऑनलाइन विवाह होता है?▼
नहीं। प्रॉक्सी, पावर ऑफ़ अटॉर्नी या वीडियो-कॉल से विवाह नहीं होता। दोनों पक्षों को संस्कार में भी और SDM अपॉइंटमेंट में भी ख़ुद उपस्थित होना पड़ता है।
हमारा विवाह विदेश में हो चुका है। क्या भारत में दोबारा करें?▼
नहीं। अगर विवाह उस देश के क़ानून के अनुसार वैध है तो आप विवाहित हैं। दो अलग तारीख़ों वाले दो रिकॉर्ड एक-दूसरे का खंडन करते हैं और आगे उलझन बनते हैं।
तो फिर हमें क्या चाहिए?▼
उसी विदेशी प्रमाणपत्र का प्रमाणीकरण, उसी देश में — वहाँ का सक्षम प्राधिकरण उसे apostille या प्रमाणित करता है, और ज़रूरत पड़ने पर भारतीय मिशन।
कोई कहता है भारतीय प्रमाणपत्र भी चाहिए।▼
पूछिए किसने माँगा है और किस काम के लिए। ज़्यादातर मामलों में जो चाहिए वह विदेशी प्रमाणपत्र का सही प्रमाणीकरण है, नया विवाह नहीं।
OCI के लिए क्या देखा जाता है?▼
जहाँ पात्रता विवाह के आधार पर है, वहाँ विवाह का रजिस्टर्ड होना और उस समय क़ायम रहना। मंदिर का प्रमाणपत्र यहाँ काम नहीं आता।
क्या आप OCI आवेदन करते हैं?▼
नहीं, और इससे हम कुछ नहीं कमाते। यह हम इसलिए लिख रहे हैं ताकि आप किसी और से यह न सुनें कि इसके लिए अलग पैसा लगता है।
पासपोर्ट में जीवनसाथी का नाम जुड़वाना कितना बड़ा काम है?▼
यह पासपोर्ट का पुनः-जारी (re-issue) होता है, कोई छोटा endorsement नहीं। समय लगता है, और यही कड़ी अक्सर योजना बिगाड़ती है।
क्या विवाह के बाद नाम बदलना ज़रूरी है?▼
भारतीय क़ानून में नहीं — न महिला के लिए, न किसी के लिए। न बदलने से पासपोर्ट, वीज़ा, संयुक्त खाते, संपत्ति या बच्चों के रिकॉर्ड में कोई दिक़्क़त नहीं आती।
NRI जोड़ों को नाम बदलना चाहिए?▼
अक्सर न बदलना ही आसान है, क्योंकि हर बदलाव को पासपोर्ट, वीज़ा, बैंक, बीमा और विदेशी रिकॉर्ड सब में दोहराना पड़ता है। बदलना ही है तो विवाह के तुरंत बाद, वीज़ा फ़ाइल शुरू करने से पहले।
वीज़ा फ़ाइल के बीच में नाम बदल सकते हैं?▼
नहीं करना चाहिए। या तो पहले बदलिए या बाद में — बीच में कभी नहीं, वरना दस्तावेज़ आपस में नहीं मिलेंगे।
विदेश में बसे जीवनसाथी ने छोड़ दिया तो क्या रास्ता है?▼
विदेश मंत्रालय ऐसे मामलों में भारतीय मिशनों के माध्यम से सहायता देता है और भारतीय समुदाय कल्याण कोष (ICWF) से क़ानूनी व अन्य सहायता का प्रावधान है। राष्ट्रीय महिला आयोग में NRI विवाह शिकायतों के लिए अलग व्यवस्था है।
इसके लिए कितना ख़र्च आता है?▼
इन रास्तों के लिए किसी एजेंट को पैसे देने की ज़रूरत नहीं। हम इनमें कुछ नहीं करते और कुछ नहीं कमाते। वर्तमान प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर देखिए, और विधिक सेवा प्राधिकरण से मुफ़्त क़ानूनी सहायता भी मिलती है।
आप आँकड़े या पात्रता की शर्तें क्यों नहीं लिखते?▼
क्योंकि वे समय-समय पर बदलती हैं और ग़लत आँकड़ा देना मदद नहीं, नुक़सान है। जो ज़रूरी है वह यह है कि ये रास्ते मौजूद हैं।
यह स्थिति बनने से कैसे रोकी जा सकती है?▼
विवाह रजिस्टर कराइए — अनरजिस्टर्ड विवाह में सबसे पहले यही साबित करना मुश्किल होता है कि विवाह हुआ था। और दूसरे पक्ष का पिछला विवाह तथा नाम-उम्र दस्तावेज़ से जाँच लीजिए।
हम दोनों हिन्दू हैं और छुट्टी पर आए हैं। कौन सा रास्ता?▼
आर्य समाज संस्कार (धारा 7) और SDM रजिस्ट्रेशन (धारा 8), फिर apostille श्रृंखला। इसमें कोई सार्वजनिक नोटिस नहीं है और यही सबसे तेज़ वैध रास्ता है।
क्या हमें विशेष विवाह अधिनियम चाहिए?▼
अगर आप दोनों हिन्दू, सिख, जैन या बौद्ध हैं तो बिल्कुल नहीं। यह कहना हमें ₹7,900 का नुक़सान देता है, फिर भी हम यही कहते हैं।
SMA में छुट्टी पर आए जोड़े को क्या दिक़्क़त आती है?▼
तीस दिन का नोटिस। छुट्टी अक्सर तीन हफ़्ते की होती है, और नोटिस को कोई एक दिन भी छोटा नहीं कर सकता।
अलग-अलग धर्म हैं और कोई धर्म नहीं बदलना चाहता। तब?▼
तब विशेष विवाह अधिनियम ही रास्ता है, तीस दिन के नोटिस सहित — छुट्टी की योजना इसी के हिसाब से बनाइए।
सालों पहले भारत में विवाह हुआ था पर रजिस्टर नहीं है। अब?▼
अब रजिस्ट्रेशन कराइए, फिर apostille। यह तभी संभव है जब दोनों जीवित हों — एक की मृत्यु के बाद रजिस्ट्रेशन हो ही नहीं सकता।
प्रमाणपत्र है, बस विदेश भेजना है। क्या करें?▼
सीधे प्रमाणीकरण श्रृंखला — पर पहले गंतव्य देश की अपनी शर्त पढ़ लीजिए, ख़ासकर अनुवाद और प्रमाणपत्र की आयु की सीमा।
प्रमाणपत्र खो गया और हम विदेश में हैं।▼
डुप्लिकेट (₹2,500), फिर श्रृंखला। अगर रजिस्ट्रेशन संख्या और दफ़्तर पता है तो यह हफ़्तों का काम है, वरना महीनों का।
इसीलिए रजिस्ट्रेशन नंबर लिख लेना चाहिए?▼
हाँ — रजिस्ट्रेशन संख्या, तारीख़ और दफ़्तर, तीनों प्रमाणपत्र वाली फ़ाइल से अलग जगह। विदेश से डुप्लिकेट मँगवाने में यही सबसे बड़ा फ़र्क़ डालता है।
और क्या पहले से कर लेना चाहिए?▼
दोनों के सारे दस्तावेज़, दोनों पासपोर्ट के पन्ने, प्रमाणपत्र और apostille की मुहर — एक ऐसे खाते में स्कैन कर दीजिए जो विदेश से भी खुले।
क्या NRI होने का अतिरिक्त शुल्क लगता है?▼
नहीं। NRI श्रेणियाँ इसलिए ऊँची हैं क्योंकि उनमें apostille और दूतावास का असली काम शामिल है, इसलिए नहीं कि आप विदेश से आए हैं।
NRI विवाह + MEA apostille का शुल्क?▼
₹20,000, जिसमें विवाह, रजिस्ट्रेशन और apostille की पूरी श्रृंखला शामिल है।
ग़ैर-हेग देश के लिए?▼
₹30,000 — apostille के साथ दूतावास सत्यापन भी शामिल।
Tatkal NRI क्या है?▼
₹35,000, तीन से पाँच दिन, और सिर्फ़ वहाँ जहाँ यह वास्तव में संभव हो। पहले बात कीजिए — हम ऐसा वादा नहीं करते जो पूरा न हो सके।
शुल्क में क्या शामिल नहीं है?▼
सरकारी वैधानिक शुल्क, नोटरी ₹100–₹200 प्रति शपथपत्र, MEA का प्रति पृष्ठ लगभग ₹50, दूतावास का अपना शुल्क, प्रमाणित अनुवाद, विलंब शुल्क, और वैकल्पिक फ़ोटोग्राफ़ी व परिवहन।
आप किस चीज़ के पैसे कभी नहीं लेते?▼
गवाह; वैधानिक नोटिस छोटा कराना; बिना संस्कार का प्रमाणपत्र; पिछली तारीख़ का दस्तावेज़; किसी वीज़ा के नतीजे की गारंटी; OCI आवेदन; उम्र से कम में विवाह; या पहला विवाह चलते हुए दूसरा।
फ़ोन पर क्या बताना चाहिए?▼
आप दोनों किस देश में हैं और किस पासपोर्ट पर, प्रमाणपत्र किस देश में इस्तेमाल होगा, कोई तय तारीख़ है या नहीं, आपके धर्म, पिछला विवाह, और दस्तावेज़ों पर नाम की वर्तनी एक जैसी है या नहीं।
अगर हमारी छुट्टी में पूरा काम नहीं हो सकता तो?▼
हम यही कहेंगे, साथ में यह भी कि कितना हिस्सा अब हो सकता है और कितना अगली बार। ऐसा वादा करना जो पूरा न हो, आपकी उड़ान की तारीख़ पर आकर टूटता है।
गंतव्य देश की वेबसाइट पर क्या-क्या ढूंढें?▼
छह बातें: apostille चलेगा या दूतावास सत्यापन; अनुवाद चाहिए या नहीं; प्रमाणपत्र की आयु की सीमा; single-status प्रमाण; चिकित्सा या पुलिस क्लीयरेंस; और उनका अपना कोई फ़ॉर्मैट।
क्या किसी रिश्तेदार के अनुभव पर योजना बना सकते हैं?▼
नहीं। एक ही देश की शर्तें साल-दर-साल बदलती हैं, और अलग-अलग वीज़ा वर्गों की भी अलग होती हैं। पढ़ना उसी की वेबसाइट पर है जो दस्तावेज़ माँग रहा है।
स्पाउस वीज़ा में क्या सिर्फ़ प्रमाणपत्र काफ़ी है?▼
नहीं। प्रमाणपत्र यह साबित करता है कि विवाह हुआ। लगभग हर देश यह भी देखता है कि रिश्ता असली है, और उसके लिए अलग तरह का सबूत माँगता है।
रिश्ता असली होने का सबूत क्या होता है?▼
संस्कार की तस्वीरें जिनमें परिवार और गवाह दिखें, निमंत्रण पत्र, यात्रा का रिकॉर्ड, लंबे समय की बातचीत, साझा खाता या बिल, और दोनों परिवारों के संपर्क का सबूत।
यह सब बाद में बनाया जा सकता है?▼
नहीं, और बनाया गया सबूत हमेशा कमज़ोर दिखता है। विवाह के दिन दस मिनट में सब एक फ़ोल्डर में डाल दीजिए — दो साल बाद यह कई हफ़्ते बचाएगा।
क्या आप वीज़ा की गारंटी दे सकते हैं?▼
नहीं। वीज़ा का फ़ैसला उस देश का है। जो कोई वीज़ा की गारंटी बेचे वह वही बेच रहा है जो उसके पास है ही नहीं। हम सिर्फ़ विवाह और प्रमाणपत्र वाला हिस्सा निर्दोष रख सकते हैं।
प्रमाणपत्र मिलने पर क्या जाँचें?▼
आठ ख़ाने: दोनों के नाम, दोनों के पिता के नाम, दोनों की जन्म तिथियाँ, विवाह की तारीख़, स्थान, रजिस्ट्रेशन संख्या और तारीख़, और जारी करने वाला दफ़्तर। सब पासपोर्ट से मिलाइए।
डुप्लिकेट और सुधार में क्या फ़र्क़ है?▼
डुप्लिकेट में रजिस्टर जो कहता है वही दोबारा छपता है — सीधा और तेज़, ₹2,500। सुधार में रजिस्टर बदलना पड़ता है — धीमा, सबूत लगता है।
विदेश से डुप्लिकेट मँगवाना कितना लंबा है?▼
रजिस्ट्रेशन संख्या, तारीख़ और दफ़्तर पता हो तो हफ़्तों का; न पता हो तो पहले रिकॉर्ड ढूंढना पड़ता है और यह महीनों का हो जाता है।
अगर विवाह कभी रजिस्टर हुआ ही नहीं था?▼
तब डुप्लिकेट निकालने को कुछ है ही नहीं — रास्ता रजिस्ट्रेशन है, जो दोनों के जीवित रहते ही संभव है।

निष्कर्ष

NRI विवाह भारत में तेज़, सस्ता, और कानूनी रूप से robust है — यदि सही process follow करें। Proper Apostille और Embassy attestation के साथ, आपका भारतीय Marriage Certificate worldwide Spouse Visa, PR applications, joint property, और सभी कानूनी purposes के लिए काम करता है।

Key है ऐसी experienced service चुनना जो end-to-end handle करे — Apostille processing, Embassy liaison, hotel booking, airport pickup, और after-marriage documentation support। हम हर साल 5,000+ NRI couples की मदद करते हैं — 50+ देशों से।

NRI विवाह planning कर रहे हैं? अभी +91 8376863962 पर कॉल या व्हाट्सएप करें। Initial planning यात्रा से 6-8 सप्ताह पहले शुरू।

संबंधित Articles

 विवाह सेवा में मदद चाहिए?

निःशुल्क परामर्श • 15 मिनट में जवाब • विशेषज्ञ टीम

WhatsApp Now Call +91 8376863962